राहुल यादव, जौनपुर ( यूपी ), NIT;
जौनपुर जिले के मडियाहू विधान सहभा 370 क्षेत्र की सत्ताधारी पार्टी की विधायक लीना तिवारी ने विधायक चुने जाने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी को अपने दवाव में लेकर शिक्षा विभाग के नियम की खुली धज्जिया उड़ा कर रख दिया है, जो इन दिनों माध्यमिक शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जी हां शिक्षा विभाग के नियमावली के अनुसार परीक्षा का मूल्याकन का केंद्र जनपद मुख्यालय पर होना चाहिए लेकिन इस जनपद की विधायक के दवाव में मूल्याकन केंद्र का एक सेंटर तहसील मडियाहू क्षेत्र के बी एन बी इंटर कालेज को बना दिया है जो की जनपद मुख्यालय से 20 कीमी की दुरी पर है जो विधायक जी का ही विद्यालय है i आज तक कभी भी मडियाहू तहसील के किसी भी विद्यालय को मूल्याकन केंद्र बनाया गया था i लीना जी को सत्ता धारी विधायक बनाते ही उस कालेज को मूल्याकन केंद्र बना दिया गया है और परीक्षा के नियम वली को शिक्षा विभाग के अधिकारिओ को ठेंगा दिखा दिया i शिक्षा एवं विधायिका के इस खेल से शिक्षा विभाग में खुसुर फुसुर तो हो रही है लेकिन खुलकर बात करने से पहेज कर रहा है i शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी सत्ता की हनक का रोना रो रहे है i सवाल क्या भाजपा की सरकार के लोगो कानून की धज्जिया उड़ाने का संकल्प ले लिए है i क्या यही सबका साथ सबका विकास है i जबकि सीएम कानून के राज का रोना रो रहे है i जो भी हो शिक्षा बिभाग एवं विधायिका के इस खेल की ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए परीक्षा नियमावली के नियमो का पालन करने की अपेक्षा शिक्षक समाज ने की है।
