सुकमा में हुए शहीदों को राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ ने दी श्रद्धांजलि | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT; ​सुकमा में हुए शहीदों को राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ ने दी श्रद्धांजलि | New India Timesग्राम पंचायत नांगल तुलसीदास स्थित श्री राधे गोविंददेव जी मंदिर में मंदिर मंहत चिरंजीव महाराज के सान्निध्य में राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ की और से छत्तीसगढ़, सुकमा में नक्सलियों के हमले मे शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों की शहादत को नमन करते श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ के जयपुर जिला प्रभारी सुरेश कुमार, हनुमानसहाय, पंडित विकास, सरदार, गौकुल, देवनारायण, सीताराम , धर्मपाल , कमलेश , कुमारी सरिता, कुमारी अंनू ,आदि राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

चिरंजीव महाराज ने कहा कि हम सभी देशवासियों को भारत के इन वीर सपूतों पर गर्व है जिन्होंने देश कि रक्षा के लिए अपने प्राणों कि बाजी लगा दी। इन वीर शहीदों को मैं शत् शत् नमन् करता हुँ एवं युगों युगों तक इनकी शहादत की वीरता को नहीं भुलाया जा सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.