आईपजा की ओर से पत्रकारों ने लॉक डाउन के दौरान ज़रूरतमंदों को खिलाया खाना | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

आईपजा की ओर से पत्रकारों ने लॉक डाउन के दौरान ज़रूरतमंदों को खिलाया खाना | New India Times

कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 21 दिनों तक लॉक-डाउन की घोषणा की तो जिले में भी आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। लोगों से घरों में रहने की प्रशासन की अपील के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। वहीं बाहर प्रदेशों से पैदल व अन्य साधनों से श्रमिक यात्रियों का जिले में प्रवेश अब भी जारी है। ऐसे में लोगों को होटल ढाबा बन्द होने के साथ साथ दैनिक मजदूरी करने वाले बहुत से ऐसे परिवार हैं जिनके पास खाने पीने की समस्याएं हैं। उनके पास न तो राशन है और न ही खाना ऐसे में इस कोरोना संक्रमण की खबर कवर कर रहे पत्रकारों ने आल इण्डिया पोर्टल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से रविवार को ज़रूरतमंदों को खाना खिलाया। पत्रकारों की टीम ने शहर भर में भ्रमण कर लोगों को लंच पैकेट बांटे। इस दौरान पत्रकार फ़राज़ अंसारी, ज़की आलम सिद्दीकी, पप्पू, सलमान असलम आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

By nit

One thought on “आईपजा की ओर से पत्रकारों ने लॉक डाउन के दौरान ज़रूरतमंदों को खिलाया खाना”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.