संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कोरोना के कारण होटल बंद होते ही खाने की व्यवस्था हमारे लिये बड़ी समस्या हो गई थी लेकिन आपके सहयोग से अब कोई परेशानी नहीँ है, ये सब उन छात्रों ने कहा जिन्हें हम सोमवार को खाना देने गए। वाकई उन छात्रों को यकीं ही नहीं हो रहा था कि उनकी बड़ी समस्या इतनी आसानी से हल हो गई। किराए से कमरे लेकर रह रहे छात्र-छात्राओं के लिये लॉक डाउन के चलते खाना बड़ी परेशानी बन गई है। जहाँ कई लोग इसका फायदा उठाकर राशन की काला- बाजारी कर रहे हैं वहीं कई समाजसेवी ऐसे भी हैं जो निःशुल्क खाना वितरण का कार्य कर रहे हैं।
इसमें समाजसेवी व पीएलवी जगदीश अग्रवाल व मानव अधिकार आयोग मित्र व पीएलवी अंशुमान शर्मा जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को निःशुल्क खाना वितरण कर रहे हैं। इस क्रम में सोमवार को भी उन्होंने खाना वितरण किया।
निःशुल्क भोजन के लिये छात्र-छात्राएं फोन करें—
बाहर से यहां पढ़ने आए छात्र-छात्राएं जो भोजन के लिये परेशान हैं वे समाजसेवी व पीएलवी जगदीश अग्रवाल 8989475386 व मानव अधिकार आयोग मित्र व पीएलवी अंशुमान शर्मा 98270-44509 के फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। खाने का पैकेट उनके निवास स्थान पर ही पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
