मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू किये गये लॉकडाउन के परिप्रेक्ष्य में की सहायता पैकेज की घोषणा | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, बिहार (पटना), NIT:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू किये गये लॉकडाउन के परिप्रेक्ष्य में की सहायता पैकेज की घोषणा | New India Times

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू किये गये लॉकडाउन के परिप्रेक्ष्य में बडे़ सहायता पैकेज की घोषणा की है।

आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस से उत्पन्न संक्रमण की गंभीर स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा तथा मुख्य सचिव दीपक कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में लॉकडाउन के परिप्रेक्ष्य में लोगों को सहायता पैकेज देने के संबंध में निम्न निर्णय लिये गये:

1. सभी राशन कार्डधारी परिवारों को एक माह का राशन मुफ्त में दिया जायेगा।

2 . सभी प्रकार के पेंशनधारियों (मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन) को अगले तीन माह की पेंशन अग्रिम तौर पर तत्काल दी जायेगी। यह राशि उनके खाते में सीधे अंतरित की जायेगी।

3 . लॉकडाउन क्षेत्र के सभी नगर निकाय क्षेत्रों एवं प्रखंड मुख्यालय की पंचायत में अवस्थित सभी राशन कार्डधारी परिवारों को एक हजार रूपये प्रति परिवार दिया जायेगा। यह राशि डी0बी0टी0 के माध्यम से उनके खाते में अंतरित की जायेगी ।

4 . वर्ग 1 से 12 के सभी छात्र / छात्राओं को देय छात्रवृति 31 मार्च 2020 तक उनके खाते में दे दी जायेगी।

5 . सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को एक माह के मूल वेतन के समतुल्य प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अनुरोध करते हुये कहा है कि लॉकडाउन के संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी की गयी सलाह का अनुपालन करें। उन्होंने कहा कि आपके सहयोग से ही इस महामारी से निपटने में सफलता मिलेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.