बीजेपी नेता के दबाव में प्रशासन द्वारा एक परिवार को बेघर करने का आरोप | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

बीजेपी नेता के दबाव में प्रशासन द्वारा एक परिवार को बेघर करने का आरोप | New India Times

पूरा देश करोना वायरस की चपेट मे है और देश के प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि अपने घरों से बाहर ना निकलें वहीं दूसरी ओर अकबरपुर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने बुलडोजर चलवा कर एक परिवार को बेघर कर दिया।
अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन द्वारा पुलिस बल की सहायता से मकान को जेसीबी द्वारा जबरन धराशाई कर दिया गया जबकि कोरोना वायरस के मद्देनजर हाईकोर्ट द्वारा दो दिन पहले आदेश जारी किया था कि 6 अप्रैल तक किसी भी मकान का ध्वस्तीकरण व मकान से बेदखल नहीं किया जाएगा। परिजनों का आरोप है कि भाजपा नेता रजनीश सिंह के इशारे पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही किया गया है।

बीजेपी नेता के दबाव में प्रशासन द्वारा एक परिवार को बेघर करने का आरोप | New India Times

अम्बेडकरनगर जनपद मुख्यालय स्थित साकेत हॉस्पिटल के बगल बने मकान स्वामी मोहनलाल ने आरोप लगाया है कि सुबह करीब 6 बजे नगर पालिका प्रशासन अकबरपुर द्वारा जेसीबी से जबरन उनका घर गिरवा दिया गया, मकान से संबंधित कागजात पीड़ित लगातार नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार को दिखाने की कोशिश करता रहा परंतु ईओ कागजात पर नज़र डालने को तैयार नहीं थे वहीं दूसरी तरफ किसी शख्स द्वारा वीडियो बनाया गया तो उसे भी हवालात में लाकर डाल दिया गया। इस दौरान पीड़ित परिजन मकान पर खड़े होकर घर गिराए जाने का विरोध करते रहे किंतु ईओ के नेतृत्व में पुलिस बल की सहायता से मकान को धराशाई कर दिया गया और परिजनों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
कोरोना वायरस के मद्देनजर हाईकोर्ट द्वारा दो दिन पहले आदेश जारी किया था कि 6 अप्रैल तक किसी भी मकान का ध्वस्तीकरण व मकान से बेदखल नही किया जाएगा। साथ ही परिजनों ने बताया कि मकान से संबंधित मामला तीन कोर्ट में विचाराधीन है बावजूद इसके प्रशासन द्वारा मकान को धराशाई कर दिया गया पीड़ित ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता रजनीश सिंह ने इशारे पर प्रशासन ने घर गिरवाया गया है।
मामले में प्रभारी मंत्री ने गोलमोल जवाब देकर पल्ला झाड़ लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.