संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

20 मार्च 2020 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री नवनीत भसीन के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले के विभिन्न थानों एवं कार्यालयों में कोरोना वायरस से बचने के लिए पुलिस कर्मियों को मास्क और सेनेटाइजर वितरित किए गए।

अति. पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज पांडेय की पहल पर यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यात्री वाहन चालकों को कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूक किया गया और समझाइश दी गई कि वे अपने यात्री वाहनों में ज्यादा सवारियों को न बैठाएं। यदि वायरस से पीड़ित कोई संदिग्ध बाहरी व्यक्ति उनके वाहन में सवार होता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस व प्रशासन द्वारा ग्वालियर जिले के सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को कोरोना वायरस से बचने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
