संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अमानगंज शहर के करीब कटनी रोड पर हुए सड़क दुर्घटना में वाहन चालक की मौत हो गई जबकि कार में सवार अन्य 6 लोग घायल हो गए हैं जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पन्ना के प्राचार्य अरविंद त्रिपाठी अपने साथ स्टाफ के 6 लोगों के साथ शासकीय वाहन से पन्ना से पवई पॉलिटेक्निकल कॉलेज जा रहे थे और गाड़ी जैसे ही अमानगंज के किसान पेट्रोल पंप के पास तो अचानक अनियंत्रित होकर होकर पेड़ से जा टकराई जिससे उसमें सवार सात लोग घायल हो गए जिसमें वाहन चालक भी शामिल था। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को एंबुलेंस से अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जबलपुर रिफर कर दिया गया लेकिन चालक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाकी अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना इतना भयंकर था कि टाटा सुमो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं।

हादसे में घायल प्राचार्य अरविंद त्रिपाठी के बाएं पैर पर कट लग जाने के कारण उन्हें चार टांके आए हैं साथ ही आशीष पुरिया जो शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में व्याख्याता पद पर पदस्थ हैं के सिर पर एवं नाक पर गंभीर चोट के निशान हैं। वही जीवन लाल सिद्धार्थ अतिथि विद्वान के बाएं पैर पर फैक्चर बताया गया है। साथ ही वाहन के चालक अरविंद साहू को आंतरिक रुप से गंभीर चोटे आई हैं जिनको डॉ अमित मिश्रा एवं डॉ तिवारी द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद कटनी एवं जबलपुर के लिए रिफर कर दिया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल वाहन चालक अरविंद साहू की अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही कटनी में मौत हो गई है साथ ही जीवनलाल सिद्धार्थ के बाएं पैर में गंभीर रूप से फैक्चर हो जाने के कारण डॉक्टरों द्वारा पैर काटने के लिये कहा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
