राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

कोमल कुसुम कॉलोनी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तीन दिवसीय शिविर के समापन के अवसर पर पथ संचलन निकाला गया जो रहली रोड स्थित कॉलोनी से शुरू होकर संजय नगर, विवेकानंद चौराहा से होते हुए देवरी नगर के बस स्टैंड, सहजपुर तिराहे से होते हुए बी के पी कॉलेज में समाप्त हुआ। पथ संचलन में सैकड़ों से ज्यादा स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाया।

संघ के पदाधिकारियों ने पथसंचलन में स्वयंसेवकों के कदमताल की गुणवत्ता भी परखी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर में निकाले गए विशाल पथ संचलन में स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में कदम-कदम मिलाकर चले। पथ संचलन का कई स्थानों पर फूल बरसाकर भव्य स्वागत हुआ।स्वयंसेवकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर यह संचलन निकाला गया। इसके माध्यम से स्वयं सेवकों ने शारीरिक दक्षता व समाज में एकजुटता का संदेश दिया। स्वयं सेवकों को शाखाओं पर नियमित रूप से शारीरिक अभ्यास करने व फिट रहने पर जोर दिया गया। समाज कार्य में जुटे स्वयंसेवकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिये।
