उत्तर प्रदेश में सीएए एवं एनआरसी के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर योगी पुलिस द्वारा किए जा रहे अत्याचार पर विपक्षी पार्टियों को कुंभकर्ण की नींद से जगाने के लिए भोपाल की महिलाओं द्वारा भेजा जाएगा काले झंडे और एक लेटर | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

उत्तर प्रदेश में सीएए एवं एनआरसी के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर योगी पुलिस द्वारा किए जा रहे अत्याचार पर विपक्षी पार्टियों को कुंभकर्ण की नींद से जगाने के लिए भोपाल की महिलाओं द्वारा भेजा जाएगा काले झंडे और एक लेटर | New India Times

उत्तर प्रदेश में सीएए एनआरसी के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रही महिलाओं पर लगातार योगी पुलिस द्वारा अत्याचार किया जा रहा है लेकिन विपक्षी पार्टियां कुंभकर्ण की नींद सो रही हैं, जिन्हें जगाने के लिए भोपाल के इकबाल मैदान में महिलाओं द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया गया।

उत्तर प्रदेश में सीएए एवं एनआरसी के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर योगी पुलिस द्वारा किए जा रहे अत्याचार पर विपक्षी पार्टियों को कुंभकर्ण की नींद से जगाने के लिए भोपाल की महिलाओं द्वारा भेजा जाएगा काले झंडे और एक लेटर | New India Times

प्रदर्शनकारी महिलाओ ने उत्तर प्रदेश की विपक्ष पार्टीयों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश के विपक्ष को अपनी कुंभकर्ण की नींद से जाग जाना चाहिए और प्रदेश में व्याप्त अराजकता भय के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करना चाहिए और लोकतंत्र में विपक्ष का जो कर्तव्य है उसको अदा करना चाहिए।
प्रदर्शनकारी महिलाओ ने यह भी कहा कि भोपाल की महिलाओं की तरफ़ से विरोध के रूप में काले झंडे और एक लेटर भेजा जाएगा जिसका उद्देश्य प्रदेश की विपक्षी पार्टियों को अपना कर्तव्य याद दिलाना है।

By nit