अतिश दीपंकर ,पटना (बिहार), NIT; सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, बढती सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में आक्रोश | New India Times​बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल के रसलपुर थाना अंतर्गत के चांदपुर गांव में पूर्व जिला परिषद सदस्य नाजमीनाज के घर के सामने बारात में आये बांका जिला के अमरपुर गांव के निवासी सज्जाद (35 वर्ष ) को एक तेज गति से आ रही हायवा ने कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
सज्जाद शादी की खुशी में सड़क पर पटाखे छोड़ा रहा था कि इस तरह की घटना घटी। डीएसपी रामानंद कुमार कौशल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

रसलपुर थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि वीडियो की ओर से ₹20000 का सहयोग एवं कबीर अंत्येष्टि के तहत ₹3000 मृतक को कुल₹23000 दिया जाएगा।

वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि ,रोज घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस प्रशासन घटना को रोकने में नाकाम है। आखिर गाड़ी ड्राइवरों का इतना मन क्यों बढ़ा हुआ है? 
सूत्रों की मानें तो ड्राइवरों से पुलिस अवैध पैसा वसूलती है जिस कारण वाहन चालक पुलिस से बेखौफ हो कर गाड़ियां चलाते हैं और उस का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड रहा है।

जानकारी के अनुसार ड्राइवरों का कहना है कि चंद पैसे देकर पुलिस को हम अपने फेवर में कर लेते हैं। जिस तरह से सड़क दुर्घटना बढ़ रही है इसे लेकर आम लोगों में एक बड़ा जन आंदोलन हो जाए तो , कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी, ऐसा कहा जा रहा है।

हाल में ही बिहार के सीतामढ़ी जिले में सड़क दुर्घटना में 8 लोग मारे गए थे। वहीं शनिवार को सुबह भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल के घोगा थाना क्षेत्र के पन्नू चक गांव में में एक युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी।

इस तरह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस प्रशासन क्या कर रही है, यह आम लोग जानना चाह रहे हैं। लोगों में आक्रोश दिख रहा है और अंदर ही अंदर एक जन आंदोलन की तैयारी हो रही है। निश्चित रूप से पुलिस को इस पर गंभीर समस्या पर विचार करना चाहिए ताकि निर्दोष मासूमों की जान बच सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.