संदीप शुक्ला, भिंड ( मप्र ), NIT;
अग्नि सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन डीपीएस स्कूल मालनपुर में पुलिस अग्निशमन सेवा टीम द्वारा प्रातः 09:30 बजे प्रभारी मुकेश नारोलिया, उ.नि. जगदीश पोशवाल, आरक्षक राजेश कुमार, योगेश भदौरिया, सतीश शर्मा, सुनील सिंह, राजनारायण शर्मा, आरक्षक चालक हेमंत श्रीवास्तव तथा सुदामा शर्मा के द्वारा फर्स्ट एड फायर फाइटिंग, स्कूलों एवं घरो में होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं से सम्बंधित जानकारी दी गई।
स्कूली बच्चों के सामने फायर प्रोक्सिमिटी सूट, फायर सूट पहन कर डीजल पेट्रोल में लगी आग के पास जाकर दिखाया गया तथा फायर उपकरणों, विभिन्न प्रकार के नोजलों का जीवंत प्रदर्शन किया गया, जिससे स्कूली बच्चों में काफी हर्षोल्लास का माहौल दिखाई दिया। बच्चों ने फायर सम्बंधी पूछे गए प्रश्नों का उत्साह पूर्वक उत्तर दिया।
अपरान्ह समय 14:00 बजे यू-फ्लेक्स इंडस्ट्री मालनपुर में औद्योगिक क्षेत्र में होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने और दुर्घटना होने पर उससे बचाव तथा इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट से होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं के सम्बंध में जानकारी दी गई साथ ही फायर फायटिंग उपकरणों का जीवंत प्रदर्शन किया गया।
अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु स्कूली बच्चों तथा कम्पनी के कर्मचारियों को पम्पलेट/पर्चों का वितरण किया गया।
