बेटी के साथ छेड़छाड़ से आहत पिता ने लगाई फांसी, कई दिनों बाद जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला शव | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

बेटी के साथ छेड़छाड़ से आहत पिता ने लगाई फांसी, कई दिनों बाद जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला शव | New India Times

पन्ना कोतवाली थाना अंतर्गत आने बराछ चैकी के इटवां के जंगलों में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की फांसी पर लटकी हुई क्षत विक्षत अवस्था में मिली है जो करीब 10 से 12 दिन पुराना बताया जा रहा है। शव के कई अंगों को जंगली जानवरों के द्वारा अपना निवाला बना लिया गया था। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कर उसकी शिनाख्त की, शव की शिनाख्त उनके कपड़ो पर मिले समन से कमलेश तिवारी के रूप में हुई जो कि देवेन्द्रनगर थाना अंतर्गत आने वाले बिरवाही के का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों मृतक की लड़की के साथ गांव के ही एक युवक के द्वारा छेड़छाड की गई थी जिसके बाद मृतक के द्वारा थाने में मामला भी दर्ज कराया गया था और अपने बच्चों और बीबी को मायके छोड़ कर वह वापस अपने घर आ रहा था लेकिन जब रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों द्वारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.