रिश्वत लेते हुए दो पुलिस आरक्षकों का वीडियो हुआ वायरल, ग्वालियर एसपी नवनीत भसीन ने दिये जांच के आदेश | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

रिश्वत लेते हुए दो पुलिस आरक्षकों का वीडियो हुआ वायरल, ग्वालियर एसपी नवनीत भसीन ने दिये जांच के आदेश | New India Times

लाख कोशिशों के बाद भी पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन पुलिस द्वारा रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक ताज़ा मामला ग्वालियर से सामने आया है, जहां दो पुलिस आरक्षक आवेदकों से आवेदन की रिसिप्ट देने के बदले पैसे मांगते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने मामले को संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

वायरल वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने वाले दोनों पुलिसकर्मी बहोड़ापुर थाने में पदस्थ आरक्षक बजरंग सिंह और प्रशांत सिंह हैं। दोनों ने थाने में दिए गए आवेदन का रिस्पिट देने के बदले आवेदकों से पैसे की मांग की थी। इसी दौरान किसी ने दोनों आरक्षकों का पैसा लेते हुए वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद से दोनों आरक्षकों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। ग्वालियर एसपी श्री नवनीत भसीन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.