धौलपुर पुलिस, परिवहन और खनिज विभाग की सयुंक्त कार्यवाही में बिना रायल्टी के डस्ट व गिट्टी ले जाते हुए चार ट्रक जब्त | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस, परिवहन और खनिज विभाग की सयुंक्त कार्यवाही में बिना रायल्टी के डस्ट व गिट्टी ले जाते हुए चार ट्रक जब्त | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए आज दिनांक 23.01.2020 को सागर पाडा पुलिस चौकी व थाना कोतवाली ने खनिज विभाग और परिवहन विभाग के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए चार ट्रकों को जब्त किया है।

धौलपुर पुलिस, परिवहन और खनिज विभाग की सयुंक्त कार्यवाही में बिना रायल्टी के डस्ट व गिट्टी ले जाते हुए चार ट्रक जब्त | New India Times

पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया है कि धौलपुर से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 3 पर गिट्टी, डस्ट व सिंध रेत आदि से भरे ओवरलोड एवं बिना रवन्ना वाले वाहनों की आज सघनता से चैकिंग की गई। इस दौरान बिना रवन्ना के गिट्टी व डस्ट ले जा रहे 04 ट्रकों को सयुंक्त टीम ने जब्त किया है। जिनके विरुद्ध खनिज विभाग व परिवहन विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.