राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत भवन गौरझामर में बीजेपी युवा मोर्चा जिला महामंत्री इंजीनियर श्री शालीन सिंह के तत्वाधान में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाएं एवं गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु परामर्श प्रदान किया गया तथा शुगर एवं ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जांच की गई। 
इस स्वास्थ्य शिविर में बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सकों के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय के सर्जरी विभाग के अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉक्टर जितेंद्र सिंह दांगी एवं आपातकालीन चिकित्सा विभाग से सीएमओ डॉ. के.के ओझा एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम ने इस स्वास्थ्य शिविर में अपना सहयोग प्रदान किया। इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 1100 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां वितरित की गई।
इस अवसर पर शालीन सिंह ने बताया कि कि गौरझामर क्षेत्र में स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए भविष्य में विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रत्येक 5 पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर के अवसर पर शालीन सिंह ने मानव सेवा का दृढ़ संकल्प लिया साथ ही क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक जागृति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का वादा किया।
