NIT की खबर का असर: ग्राम डोभी में शासकीय भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवाया | New India Times

परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

NIT की खबर का असर: ग्राम डोभी में शासकीय भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवाया | New India Times

ग्राम डोभी में शासकीय चरनोई भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया था जिसकी शिकायत लगातार की जा रही थी जिस अतिक्रमण की खबर को एनआईटी ने प्रमुखता से प्रकाशित था। खबर दिखाएं जाने के बाद प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों ने सोमवार को ग्राम डोभी पहुंचकर अतिक्रमण को हटवाया दिया।

NIT की खबर का असर: ग्राम डोभी में शासकीय भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवाया | New India Times

प्राप्त जानकारी के अनुसार खसरा नंबर 201 रक्वा 0.54 हेक्टेयर भूमि पर गांव के कुछ दबंगों द्वारा कब्जा किया गया था जिसे अनुविभागीय अधिकारी आर.के. पटेल के निर्देश पर नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी ने महाराजपुर थाना की पुलिस के सहयोग से हटवा दिया है। कार्यवाही के दौरान निरीक्षक मानसिंह, पटवारी सजल राजपूत एवं ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच आदि उपस्थित रहे। उक्त भूमि ग्राम पंचायत को सौंप दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.