काॅलेज छात्रा को छेड़ने वाले मनचले युवा सेना अध्यक्ष की हुई जमकर पिटाई, पिटाई करते हुए वीडियो हुआ वायरल | New India Times

अमीन शाह, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

काॅलेज छात्रा को छेड़ने वाले मनचले युवा सेना अध्यक्ष की हुई जमकर पिटाई, पिटाई करते हुए वीडियो हुआ वायरल | New India Times

लड़कियों व महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार में दिनोंदिन बढोत्तरी होती जा रही है। इन मामलों में कई राजनेता भी शामिल पाये गये हैं। ताज़ा मामला महाराष्ट्र के यवतमाल में देखने को मिला है।

काॅलेज छात्रा को छेड़ने वाले मनचले युवा सेना अध्यक्ष की हुई जमकर पिटाई, पिटाई करते हुए वीडियो हुआ वायरल | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के यवतमाळ में युवा सेने के अध्यक्ष द्वारा एक कॉलेज की लड़की को छेड़ने पर लोगों ने उसकी जम कर धुनाई कर दी। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए अपराध दर्ज किया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पार्टी प्रमुख आदित्य ठाकरे इस मनचले अध्यक्ष पर क्या कार्यवाही करते हैं।

काॅलेज छात्रा को छेड़ने वाले मनचले युवा सेना अध्यक्ष की हुई जमकर पिटाई, पिटाई करते हुए वीडियो हुआ वायरल | New India Times

इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक यहां के आयुर्वेदिक कॉलेज चौक में एक 17 वर्षीय लड़की को एक युवक जबरदस्ती अपने गाड़ी में बिठा कर जबरदस्ती छेड रहा था और लड़की इस बात का विरोध कर रही थी यह देखते ही वहां नारी शक्ती के कार्यकर्ता व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और भीड़ ने मनचले आशिक की धुलाई कर डाली। युवक अपने पद का रौब दिखाते हुए लोगों को धमका रहा था, इस मनचले आशिक का नाम सुमित सुरेश खंडवे है। बताया जाता है कि इस से पूर्व भी उस पर जबरन वसुली का मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी सुमित को गिरफतार कर लिया है। इस मामले की पूरे जिले में ऐचर्चा की जा रही है।

By nit

One thought on “काॅलेज छात्रा को छेड़ने वाले मनचले युवा सेना अध्यक्ष की हुई जमकर पिटाई, पिटाई करते हुए वीडियो हुआ वायरल”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.