झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की जीत पर कांग्रेसियों ने मिठाई बांट कर मनाया जश्न | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की जीत पर कांग्रेसियों ने मिठाई बांट कर मनाया जश्न | New India Times

झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की जीत पर कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत का जश्न मनाया।

मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा झारखंड कांग्रेस गठबंधन की जीत का जश्न कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़े व मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई देकर मनाया।
शहर अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने कहा कि केंद्र सरकार का सीएए व एनआरसी को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है और कांग्रेस मुक्त भारत का ख्वाब देखने वाली भाजपा के हाथों से एक-एक करके हर राज्य निकल रहा है।
प्रवक्ता इम्तियाज अली ने कहा कि मोदी नीति के कारण जनता परेशान है, जनता का ध्यान महंगाई बेरोजगारी से हटाकर दूसरे अनैतिक कार्यों में लगाया जाता है। जिससे देश में अव्यवस्था बढ़ रही है और लोग इसी में उलझे रहे हैं। नीरज वाजपेई ने कहा कि झारखंड की जीत यह साबित करती है कि धीरे-धीरे भाजपा अपनी ही नीतियों के कारण खात्मे की ओर बढ़ती जा रही है लोगों का विश्वास व भरोसा कांग्रेस गठबंधन की ओर बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में अभिषेक, सुरूप, विनीत, सोलंकी, रवि, गोस्वामी, सिद्धार्थ, वरिष्ठ कांग्रेसी पंकज शुक्ला कोमल सिंह, राजेंद्र गुप्ता, संजीव मिश्रा, शाहरुख खान, किशन कुमार, अब्दुल कयूम, पुनीत मिश्रा, सताधर गुप्ता, राजीव पांडे सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.