अजब-गजब: ट्रेन में सफर कर रहे युवक के मुंह में फूटा सुतली बम, स्टेशन पर फैली अफरा-तफरी | New India Times

अमीन शाह, परळी (महाराष्ट्र), NIT:

अजब-गजब: ट्रेन में सफर कर रहे युवक के मुंह में फूटा सुतली बम, स्टेशन पर फैली अफरा-तफरी | New India Times

सोमवार को बीड जिले के परळी रेल्वे स्टेशन पर एक दिल दहलाने वाली अजीब व गरीब घटना सामने आई है। यहां ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक के मुंह में दीपावली में जलाए जाने वाला पटाखा सुतली बम फूट गया। अचानक हुऐ इस धमाके की आवाज से पुलिस और मुसाफिरों में भगदड़ मच गई। इस घटना में युवक बुरी तरह से जखमी हो गया है।

अजब-गजब: ट्रेन में सफर कर रहे युवक के मुंह में फूटा सुतली बम, स्टेशन पर फैली अफरा-तफरी | New India Times

इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर परळी रेल्वे स्टेशन पर हैदराबाद से पूर्णा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी और ट्रेन का इंजन बदलने का काम जारी था कि तभी एक जोरदार धमाके का आवाज़ हुआ जिसके बाद प्लेटफार्म पर खड़े पुलिस और मुसफिर अचानक दौड़ने लगे। जिस डब्बे से आवाज आई उस डब्बे की तलाशी लेने पर पता चला कि पाथरी जिला परभणी निवासी सैय्यद अकरम नामक युवक के मुंह में सुतली बम फूट गया है। जखमी अवस्था में युवक को अंबाजोगाई के स्वामी तीर्थ असप्ताल ले जाया गया।

इस युवक ने अपने मुंह में पटाखा क्यों फोड़ा, कहीं वह वीडियो तो नहीं बना रहा था, इसकी जांच पुलिस कर रही है। जानकारी के मुताबिक यह जखमी युवक अपनी मां और बहेन के साथ हैदराबाद जा रहा था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.