सरकारी जमीनों व सड़क पर की गई अतिक्रमण को हटाने के निर्देश के बाद भी बडे़ अतिक्रमणकारियों ने नहीं हटा अतिक्रमण, राजनीतिक दबाव में अधिकारियों पर भेद-भाव का आरोप | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:सरकारी जमीनों व सड़क पर की गई अतिक्रमण को हटाने के निर्देश के बाद भी बडे़ अतिक्रमणकारियों ने नहीं हटा अतिक्रमण, राजनीतिक दबाव में अधिकारियों पर भेद-भाव का आरोप | New India Times

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार राजस्व अनुविभागीय अधिकारी व दंडाधिकारी पराग जैन के मार्गदर्शन में नगर में अतिक्रमण मुहिम के तहत नगर परिषद द्वारा एलाउंसमेंड कर अतिक्रमणकारियों को सूचित कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए फिर भी अतिक्रमण नहीं हटा।

सरकारी जमीनों व सड़क पर की गई अतिक्रमण को हटाने के निर्देश के बाद भी बडे़ अतिक्रमणकारियों ने नहीं हटा अतिक्रमण, राजनीतिक दबाव में अधिकारियों पर भेद-भाव का आरोप | New India Times

अतिक्रमणकारियों को साफ लहजे में कहा गया कि अगर सरकारी जमीन या सड़क पर बनाये गये ओटलों, छज्जे एवं मकान व सड़क पर किए गए अन्य अतिक्रमण तथा दुकान के सामान जिससे आवागमन बाधित होता हो तो स्वेच्छा से हटा लिए जाएं, नहीं हटाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अलाउंस मेंड होने के कुछ देर बाद छोटे – छोटे कई अतिक्रमणकारियों ने अपने द्वारा किए गए अतिक्रमण स्वेच्छा से हटाने का कार्य शुरू कर दिया और अपनी इच्छा से हटा भी लिये।

सरकारी जमीनों व सड़क पर की गई अतिक्रमण को हटाने के निर्देश के बाद भी बडे़ अतिक्रमणकारियों ने नहीं हटा अतिक्रमण, राजनीतिक दबाव में अधिकारियों पर भेद-भाव का आरोप | New India Times

अतिक्रमण मुहिम के डर से रविवार को दिनभर अतिक्रमणकारियों ने स्वेच्छा से अपने अस्थाई शेड, ओटले चढ़ाव आदि को हटाया लेकिन कई अतिक्रमणकारी अमले के आने के इंतजार में निगाहें गड़ाए हुए नजर आये और कई अतिक्रमणकारियों ने एन वक्त पर अतिक्रमण हटाने के लिए पूरी तैयारियां कर रखी है लेकिन बड़े भू-माफिया अतिक्रमणकारियों को आज भी प्रशासन का जरा भी खौफ नहीं है। नगर में करीब 3 वर्ष पहले भी अतिक्रमण हटाओ मुहीम चल रही है लेकिन पहले भी छोटे- छोटे गरीब दुकानदारों को ही परेशान किया गया था और तब भी बड़े अतिक्रमणकारी भूमाफियाओं को छोड़ दिया गया था। छोटे अतिक्रमणकारियों ने अन्य जगहों पर चल रही अतिक्रमण हटाओ मुहिम के डर से स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण को हटाकर प्रशासन का सहयोग किया है।

प्रदेश भर में चल रही अतिक्रमण हटाओ मुहिम के चलते नगर के बड़े-बड़े भू-माफियाओं को जरा भी डर नहीं है
लेकिन नगर के हर चौराहे पर लोग दबी जुबान से चर्चा करते हुए देखे जा रहे हैं कि इन भू माफियाओं पर कार्रवाई होगी या नहीं?

अनुविभागीय अधिकारी पराग जैन ने बताया कि सर्व प्रथम नगर के प्रमुख मार्गों तथा बस स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। पहले चूने की लाइन से चिन्हित कर दिया जाएगा इसके बाद एक बार पुनः 24 घंटे की मोहलत दी जाएगी और मंगलवार 11 बजे से अतिक्रमण विरोधी अमले द्वारा जेसीबी तथा अन्य संसाधनों द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा। सभी लोगों को स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं और नहीं हटाने पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी जिसमें होने वाले जान माल व अन्य नुकसान की जिम्मेदारी उनकी स्वयं की रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.