शासकीय नेहरू कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा चलाया गया क्लीनिंग वाॅटर वाड़ी अभियान | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

शासकीय नेहरू कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा चलाया गया क्लीनिंग वाॅटर वाड़ी अभियान | New India Times

शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के कैडेट्स के द्वारा 11 एमपी बटालियन के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य डाॅ. एन.एस. राजपूत के मार्गदर्शन में क्लीनिंग वाॅटर वाडी के अंतर्गत देवरी स्थित रामघाट नदी स्थित प्रांगण की सफाई की गई। इस दौरान परिसर में फैली हुई पाॅलीथिन एवं कचरा की सफाई की गई, जो लगभग 35 किलो की मात्रा का था एवम नदी के किनारे पानी में फैली हुई जलीय बेकार पौधों को जो नदी के लिए हानिकारक थे, जिससे नदी का पानी प्रदूषित हो रहा था जिसके लिए ऐन सी सी कैडेट्स द्वारा हटाया गया ।एवम कैडेट्स तथा महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी जिसमें प्रमुख रूप से ए.के. नेमा ग्रंथपाल, लेफ्टिीनेंट डाॅ. जी.आर. चैहान, हवलदार भवानी बर्मन एवं अबरार खान, विनोद ताम्रकार, गुलाब चैरसिया, शंकर गौंड़, नीतेष रैकवार उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी अधिकारी डाॅ. जी.आर. चैहान ने कहा कि देश में चल रही सफाई अभियान को अपनाते हुए कैडेट्स भी अपने परिवार एवं अन्य जल स्त्रोतों की साफ सफाई रूचि लेकर करें। हवलदार भवानी बर्मन ने कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को सफाई हेतु प्रोत्साहित किया। वहीं महाविद्यालय के ग्रंथपाल ए.के. नेमा द्वारा पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए सफाई की महत्ता पर प्रकाश डाला।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article