शासकीय बालिका छात्रावास व बालक छात्रावास में किया गया स्वास्थ्य परीक्षण | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शासकीय बालिका छात्रावास व बालक छात्रावास में किया गया स्वास्थ्य परीक्षण | New India Times

शासकीय बालिका छात्रावास एवं बालक छात्रवास में स्वाथ्य विभाग की टीम के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 12/12/19को एल एच व्ही श्री मति रत्नप्रभा सिरसाठ,ए.एन.एम. श्री मति पुष्पा बघेल, ए.एन.एम श्री मति शर्मिला परमार व बी.सी.एम. सुरेखा परिहार के द्वारा छात्रवास की बालिकाओं को स्वच्छ रहने हेतु प्रेरित किया गया और स्वास्थ्य शिक्षा की समझाइश दी, पोषण युक्त खान पान की सलाह दी गई जिसमें हरे पत्तेदार सब्ज़ी व अंकुरित अनाज खाने के लिए कहा गया। शारीरिक साफ सफाई स्वच्छता के बारे में समझाया। अनीमिया से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई और बचाव के लिए हर मंगलवार नीली आयरन की गोली खाने की सलाह दी। स्वस्थ्य जीवन के लिए प्रेरित किया गया और साथ ही अपना और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article