वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

पत्रकार समाज कल्याण समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष/संस्थापक श्रीमान सूरजभान बघेल जी का गोला गोकर्णनाथ छोटीकाशी में आगमन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत हैदराबाद थाना बरगदिया गेट पर बी.के. त्रिवेदी (प्रदेश सचिव) पत्रकार समाज कल्याण समिति और अरुण मिश्रा (आई० सेल प्रभारी) पत्रकार समाज कल्याण समिति तथा काफी मात्रा में आए हुए पत्रकार भाइयों ने अध्यक्ष जी को मालाओं से लादकर उनका भव्य स्वागत किया, साथ ही में आए हुए प्रदेश महासचिव पंकज बघेल व आशीष शर्मा का भी माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनदंन किया। उसके पश्चात अध्यक्ष जी का काफिला गोला छोटीकाशी बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए आगे बढ़ा। प्रदेश अध्यक्ष और उनके साथ आए माननीय पदाधिकारियों ने भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया और तत्पश्चात होटल दा लार्ड में एक सभा हुई जिसमें संगठन को और आगे बढ़ाने के लिए बघेल जी ने कहा और साथ में ही सभी पत्रकार एकजुट होकर कार्य करें तथा संगठन को मजबूत करें, संगठन से ही शक्ति होती है संगठन का काम पत्रकारों के हितों की रक्षा करना है, वह हर संभव मदद करने के लिए इस पत्रकार समाज कल्याण समिति का गठन किया गया है,ताकि हमारे पत्रकार भाइयों का कोई भी व्यक्ति उत्पीड़न न कर सके।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने भी पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि हमारा संगठन पत्रकारों के हितों के लिए बनाया गया है और आज हमारे 75 जिलों में पत्रकार समाज कल्याण समिति का गठन हो चुका है और हम सभी पत्रकार भाई एकजुट होकर कार्य करेंगे तभी एक दिन ऐसा समय आएगा कि पत्रकार समाज कल्याण समिति सरकार के सामने अपनी बातों को रख कर पत्रकारों की समस्या पर बात की जाए यह तभी संभव होगा जब हम सभी साथ होंगे और पूरी कर्मठता से संगठन के प्रति कार्य करेंगे।उन्होंने आगे कहा कि आज बहुत खुशी की बात है कि पत्रकार भाई आपस में मिलकर के पत्रकार समाज कल्याण समिति को एक नई ताकत और ऊर्जा के विषय में निरंतर पत्रकार समाज कल्याण के पदाधिकारी चिंतन मनन करते हैं कि हम अपनी बात को सरकार के सामने पेश करें और एक पत्रकारों के लिए मजबूत कानून का विधेयक भी पारित होना चाहिए जिससे आए दिन पत्रकारों के ऊपर किसी न किसी समस्या का प्रश्न चिन्ह लगा रहता है आज गोला नगर से आए हुए सभी पत्रकार भाइयों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।प्रदेश सचिव वी.के.त्रिवेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज देश भर में पत्रकारों पर हमले हो,उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे, आदि समस्या हर ईमानदार पत्रकार से साथ घटित हो रही है,जबकि वह विना वेतन के दिन रात अपनी लेखनी से जनमानस की निष्पक्ष सेवा करते है,लेकिन हमारी सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।जबकि सबसे बड़ी बात यह है, कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। अगर हम सब एकजुट रहेगें, तो वह दिन दूर नहीं है,जब सरकार पत्रकार भाइयों के लिए एक सुरक्षा कानून बनाने पर विवश होगी। इस अवसर पर आशीष राठौर, आदित्य मिश्रा, आशीष मिश्रा, राजू सिंह, पवन सक्सेना, जितेंद्र कश्यप, तेजपाल शर्मा, करूणेश त्रिवेदी, मो.अमीर सईदी, अतीश त्रिवेदी, अतुल सिंह, बृज किशोर शाह, अमित वर्मा सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।
