पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

तिरला जिला धार के उपस्वास्थ्य केंद्र सतीपुरा के ग्राम अजनाई, भसँमगड, सोडलिया आदि ग्रामों का क्षेत्र भ्रमण कर डॉ. अशोक कुमार पटेल, ओर बी. सी. एम सुरेखा परिहार के द्वारा टीकाकरण से वंचित बच्चों व गर्भवती महिलाओं को डियू लिस्ट के माध्यम से चेक किया कि कौन से टीके लगाए जाने हैं। जानकरी में बताया (आई एम आई 2.0) सघन मिशन इंद्र धनुष दिसम्बर, जनवरी, फरवरी, मार्च तक चलेगा अतः सभी को गाँव में पता होना चाहिए कि जो बच्चे और गर्भवती महिलाएं टीके से वंचित रह गये हैं उन्हें इस विशेष अभियान में शामिल किया जावे। सत्र स्थल पर टीकाकरण किया गया। ए एन एम रीना ठाकुर, रेणु सोलंकी ओर राधा परमार ने प्लान के अनुसार सत्र स्थल टीकाकरण किया स्वास्थ्य सम्भन्धित अन्य समझाइश दी।
