रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ जिले के मेघनगर वार्ड नं 8 डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कॉलोनी में लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्री वीर सिंग भूरिया के द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को स्मरण कर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। 
डॉ बाबा साहब आम्बेडकर के नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थ शास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था।
श्रद्धांजलि के अवसर पर विधायक वीर सिंह भूरिया के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा फल फ्रूट वितरण किए गए।
इस अवसर पर मेघनगर ब्लॉक अध्यक्ष यामीन शेख, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सोहेल शेरानी विधानसभा अध्यक्ष अरुण ओहारी, राजा मानसिंह, रोशन बारिया, संगीता कटारा, पार्षद कालू बसोड़, इरफान शेरानी पंकज डामोर, दीपक बसोड़, कालू आदि युवा उपस्थित थे।
