नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:
भारतीय संविधान के निर्माता महामानव डॉ बाबासाहब आंबेडकर के महापरीनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र अभिवादन किया गया। जामनेर में बहुजन क्रांति मोर्चा की ओर से आयोजित अभिवादन सभा में भारत मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक राजु खरे तथा बामसेफ के पदाधिकारियों ने पंचायत समिती के पास डॉ बाबासाहब की प्रतिमा को माल्यार्पण करते उन्हें अभिवादन किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता संजय गरुड़ समेत महाराष्ट्र विकास आघाड़ी के पदाधिकारियों ने भी डॉ भीमराव जी आंबेडकर को विनम्र अभिवादन किया। जलगांव जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों तथा दफ़्तरों अन्य सामाजिक संगठनों ने बाबासाहब को अभिवादन किया। यावल तहसील के किनगांव प्राथमिक स्वास्थ केंद्र की प्रमुख डॉ मनीषा महाजन की अगुवाई में सहयोगी डॉक्टरों तथा आशा सेवकों, स्वास्थ कर्मियों ने डॉ आंबेडकर की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन किया। बाबासाहब के द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए गए महान कार्यो का आदर्श सामने रखकर डॉ मनीषा महाजन ने संकल्प व्यक्त किया कि स्वास्थ विभाग के माध्यम से समाज के गरीबों औऱ दबे-कुचले तबके तक बेहतर स्वास्थ सुविधाओं को पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विदित हो कि नगांव वही स्वास्थ केंद्र है जिसका आपरेशन थिएटर 14 महीनो से बंद पड़ा था इसी हॉल को खोलकर डॉ महाजन ने पर्याप्त संसाधनों को जुटाकर परिवार नियोजन का संमेलन आयोजित किया। शिविर के माध्यम से बीते 23 नवंबर को परिवार नियोजन की 42 सफल सर्जरी की गयी है। अभिवादन सभा में डॉ सागर वारके, यू ए पाटिल, नीलेश पाटिल, जे के सोनावणे, संजय तड़वी, कुर्बान तड़वी, सुरेखा माली आदि मान्यवर उपस्थित रहे।
