गरीब दलित की जमीन पर है दबंगों की नजर, अवैध निर्माण को पुलिस ने रोका | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

गरीब दलित की जमीन पर है दबंगों की नजर, अवैध निर्माण को पुलिस ने रोका | New India Times

थाना मालीपुर क्षेत्र के अल्लीपुर कोड़रा गांव में दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए दलित परिवार को जाति सूचक गालियों के साथ जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया। जहां सूचना पर मालीपुर क्षेत्र के यूपी 112 पुलिस ने दिवार को रूकवाते हुए अवैध कब्जा न करने की दंबगो को चेतावनी दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित राम अशी, पुत्र विरतू की खैतोनी में 20 बिस्वा जमीन दर्ज है जिसका लेखपाल द्रारा पैमाइश कराकर पीड़ित को कब्जा दिया गया है।
बताया जाता है कि दबंगों ने गांव में इससे पहले भी कई बीघे बंजर जमीन पर अवैध कब्जा कर अपनी दबंगई का परिचय दिया है और अब एक और जमीन पर कब्जा करने के इरादे से उसमें पक्के मकान बनाने लगे जिसकी पीड़ित परिवार को जब जानकारी हुई तो दिवार रोकने के लिए कहा तो दबंग जाति सूचक गालिया देने लगे और महिलाओं को भी अपमान करते हुए भद्दी भद्दी गालियां दी। दबंगों की संख्या ज्यादा होने के कारण लाठी डंडों से लैस होकर पीड़ित के परिवार को मारने के लिए आगे बढ़े तो पीड़ित परिवार पीछे हट गया और यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर दबंगों को दीवार बनाने से मना किया।
इस मामले में मालीपुर थानाध्यक्ष ने कहा है कि मामले की जानकारी मिली है और तहरीर मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article