बुनकरों की ज्वलंत समस्याओं और शांति व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और बुनकर प्रतिनिधियों की मीटिंग संपन्न | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुनकरों की ज्वलंत समस्याओं और शांति व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और बुनकर प्रतिनिधियों की मीटिंग संपन्न | New India Times

कांग्रेस के वरिष्ठ बुनकर नेता हाजी मोहम्मद इकराम अंसारी गब्बू सेठ ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी के द्वारा शांति समिति की बैठक में मास्टर वीवर्स द्वारा बुनकरों को कम मज़दूरी देने, बीम कोन कम देने आदि पर ध्यान आकर्षित कराए जाने पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर राजेश कुमार कौल और पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बुनकर% प्रतिनिधियों और मास्टर विवर्स की एक मीटिंग तलब की, जिसमें बुनकरों की ओर से मोहम्मद इकराम अंसारी गब्बू सेठ, लतीफ शाहिद, हाजी इब्राहिम पापा सेठ, इस्माईल अंसारी, अब्दुल्लाह अंसारी, सईद चुन्नू सेठ, एडवोकेट दाऊद अंसारी,एडवोकेट रियाज अंसारी, जमील अंसारी भाजपा, मोमिन जमाअत बुरहानपुर के उपाध्यक्ष हाजी आरिफ अंसारी अलीग, एडवोकेट शाहिद अंसारी ,फारूक़ अंसारी (मोमिन जमाअत) आरिफ़ अंसारी अलमारी वाला , ज़ाकिर मदन , मोहम्मद सलीम सरदार और मोहम्मद सादिक अंसारी ने शिरकत करके मीटिंग में अपनी भावनाओं से कलेक्टर महोदय को अवगत कराया । मास्टर विवर्स की ओर से श्री विजय सेठिया ने प्रतिनिधित्व किया । कलेक्टर और एसपी ने दोनों पक्षों की बातों को सुनने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article