आधी रात को सांसद भामरे मरीजों के लिए बने साक्षात देवता, अपने वाहन से मरीजों को पहुँचाया अस्पताल | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

आधी रात को सांसद भामरे मरीजों के लिए बने साक्षात देवता, अपने वाहन से मरीजों को पहुँचाया अस्पताल | New India Times

पूर्व रक्षा राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ सुभाष भामरे ने रविवार तड़के दो घयाल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती करवा कर इंसानियत का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि पद की गरिमा से अधिक मानवता की सेवा जरूरी है। उन्होंने सड़क हादसे में घयाल पिता पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया और रविवार की सुबह मरीजों की कैफियत जानी। सांसद भामरे के अभिनव सामाजिक कार्य की सरहाना की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सांसद भामरे धुलिया तहसील क्षेत्र के अजनाले में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में से रविवार सुबह तड़के एक बजे धुलिया निवास स्थान की ओर लौट रहे थे कि उन्हें मालेगांव-कुसुंबा महामार्गा पर अजनाले गांव के समीप सड़क पर दो मोटरसाइकिल की आपस में भिंड़त में रघुनाथ हिरामण बागले तथा उनका पुत्र उमेश रघुनाथ बागले बुरी तरह से घायल अवस्था में सड़क पर पड़े थे, सांसद भामरे ने तुरंत घायलों को अपने वाहन में बिठाकर सीधा जिला अस्पताल ले गए और अपनी निगरानी में उन्होंने जख्मी मरीजों का इलाज करवाया उसके बाद निवास स्थान पर प्रस्थान किया।

पूर्व रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे कि इस मानवता के दर्शन देख कर अनजाले ग्रामीणों की आंख भर आईं उन्होंने भामरे को साक्षात भगवान का अवतार बताकर घायल के परिजनों तथा उनके पिता हिरामण बागले निवासी चौगांव ने सांसद डॉक्टर सुभाष भामरे का आभार प्रकट किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article