भोपाल शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर किया गया बलवा ड्रिल रिहर्सल | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर किया गया बलवा ड्रिल रिहर्सल | New India Times

आगामी त्यौहार एवं अयोध्या फैसले के मद्देनजर शहर में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने डीआईजी शहर श्री इरशाद वली के निर्देशानुसार आज प्रातः पुलिस लाइन, नेहरु नगर में जोन 1 क्षेत्र के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा बलवा ड्रिल रिहर्सल का आयोजन किया गया।

भोपाल शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर किया गया बलवा ड्रिल रिहर्सल | New India Times

बलवा ड्रिल परेड का नेतृत्व एएसपी जोन 1 श्री अखिल पटेल ने किया। श्री पटेल ने बलवा परेड में मौजूद जोन के सभी एडीएम सभी पुलिस पार्टी को ब्रीफ़ कर बताया गया कि कानून व्यवस्था के दौरान उग्र भीड़ को नियंत्रण करने के एवं जान माल की सुरक्षा के मद्देनजर किस टीम को क्या-क्या कार्यवाही करना है। आदि जानकारी विस्तृत रूप से बताई गई।

बलवा परेड रिहर्सल की गई :-

भोपाल शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर किया गया बलवा ड्रिल रिहर्सल | New India Times

विभिन्न मांगों व मुआवजे की मांग कर रहे किसानों/प्रदर्शनकारियों को पुलिस व प्रशासन की टीम द्वारा समझाया गया व आश्वाशन दिया गया, किंतु प्रदर्शनकारियों ने बात नही मानी एवं मांगे पूरी नही होने की वजह से तोड़फोड़ व चक्काजाम करने लगे, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिती निर्मित होने गई। तभी भीड़ को हटाने के लिए पुलिस पार्टी ने अश्रु गैस छोड़े, किंतु भीड़ और उग्र हो गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया, जिसमे प्रदर्शनकारियों के साथ ही कुछ पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। भीड़ द्वारा तोड़फोड़ व आगजनी की घटना कारित करने पर पुलिस द्वारा जान माल की रक्षा करने एवं भीड़ को तीतर-बीतर(हटाने) के लिए 3 राउंड गोली चलाई गई, जिसमें 1 बलवाई(लीडर) को गोली लगने से एम्बुलेंस द्वारा ईलाज हेतु हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। पूरे प्रदर्शन के दौरान करीब आधा दर्जन पुलिस कर्मी व 2 दर्जन बलवाई(प्रदर्शनकारी) घायल हुए।

बलवा परेड में जोन एडीएम, डीएसपी लाइन श्री विक्रम सिंह रघुवंशी, सीएसपी श्री उमेश तिवारी, सीएसपी श्री अलीम खान, आरआई श्री विजय कुमार दुबे, थाना प्रभारी व जोन के थानों, ट्रैफिक पुलिस व रक्षित केंद्र का बल समेत करीबन 200 अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.