गांधी-शास्त्री जयंती पर कुष्ठ जागरूकता और स्वच्छता का दिया संदेश | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

गांधी-शास्त्री जयंती पर कुष्ठ जागरूकता और स्वच्छता का दिया संदेश | New India Times

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. विनोद नायक ने की। उन्होंने दोनों महापुरुषों के छायाचित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर डॉ. नायक ने अस्पताल परिसर में उपस्थित चिकित्सकीय एवं नर्सिंग स्टाफ तथा आम नागरिकों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि कुष्ठ रोग लाइलाज नहीं है। इसके प्रारंभिक लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवानी चाहिए। उन्होंने बताया कि शासकीय अस्पतालों में कुष्ठ रोग का उपचार नि:शुल्क उपलब्ध है। साथ ही कुष्ठ रोगियों के प्रति किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने की अपील की।
उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करते हुए अस्पताल परिसर और अपने घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली और महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.