इनामी बदमाश लादेन उर्फ ओमवीर को धौलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

इनामी बदमाश लादेन उर्फ ओमवीर को धौलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस ने बताया है कि जिले में कई मामलों में वांछित चल रहे बदमाश लादेन उर्फ ओमवीर पुत्र बनैसिंह जाति गुर्जर निवासी लालौनी थाना कंचनपुर जिला धौलपुर को आज रात पुलिस निरीक्षक अजयसिंह थानाधिकारी थाना बाडी, उप निरीक्षक श्री बालकृष्ण थानाधिकारी थाना कंचनपुर एवं उप निरीक्षक परमजीत सिंह थानाधिकारी थाना मनियां के नेतृत्व में गठित टीमों ने कार्यवाही करते हुए मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है जो इस समय थाना कोतवाली धौलपुर में पुलिस हिरासत में है। लादेन उर्फ ओमवीर पर धौलपुर पुलिस से 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित है। धौलपुर पुलिस द्वारा बदमाश लादेन उर्फ ओमवीर विभिन्न मामलों में वांछित चल रहा था उसकी गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस धौलपुर द्वारा विशेष पुलिस दल गठित कर सघन अभियान चलाया गया।

By nit