गंभीर हालत में जेल से अस्पताल लाए गए हत्या के आरोपी को नहीं किया भर्ती, परिजनों ने उठाए सवाल | New India TimesOplus_131072

मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

गंभीर हालत में जेल से अस्पताल लाए गए हत्या के आरोपी को नहीं किया भर्ती, परिजनों ने उठाए सवाल | New India Times

कुमारपुरा, पुराना नागपुर रोड निवासी 30 वर्षीय सबा करीम उर्फ दानिश मोहम्मद सलीम अहमद कुम्हार, जो हत्या के मामले में जेल में बंद बताया जा रहा है, की तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। परिजनों का आरोप है कि मरीज की हालत काफी ख़राब होने के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने उसे भर्ती नहीं किया।
परिजनों के अनुसार, सबा करीम को जेल से स्ट्रेचर के जरिए अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकीय जांच के दौरान कुछ रिपोर्ट सामान्य आने की बात बताई गई, लेकिन मरीज की शारीरिक स्थिति कमजोर और चिंताजनक बनी हुई थी। इसके बावजूद उसे अस्पताल में भर्ती नहीं किए जाने पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
परिजनों का कहना है कि गंभीर हालत में मरीज को आवश्यक उपचार और चिकित्सकीय निगरानी की जरूरत थी। उन्होंने आशंका जताई कि यदि उपचार के अभाव में मरीज की हालत बिगड़ती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। फिलहाल मामले को लेकर परिजनों में नाराज़गी है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.