मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विलास कांबले एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मारोती बडगेवार ने यवतमाल स्थित बुंदेला एर्ट्स कार्यालय का सदिच्छा दौरा किया। इस दौरान आगामी पुणे राज्य अधिवेशन की तैयारियों को लेकर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राज्य अधिवेशन की रूपरेखा, संगठन की सदस्य संख्या बढ़ाने तथा पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष विलास कांबले ने प्रत्येक पदाधिकारी से कम से कम पांच नए सदस्य जोड़ने अथवा शुभेच्छा विज्ञापन के माध्यम से संगठन को अपेक्षित सहयोग देने की अपील की।
बताया गया कि यवतमाल जिले से करीब 10 पुरुष पदाधिकारी पुणे में आयोजित होने वाले राज्य अधिवेशन में शामिल होंगे। बैठक में महिला एवं पुरुष पदाधिकारियों तथा सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
इस अवसर पर यवतमालचा राजा नवयुवक गणेशोत्सव मंडल, मारवाड़ी चौक के अध्यक्ष मनोज पसारी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष विलास कांबले का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जनसंपर्क अधिकारी विजयकुमार बुंदेला, जिलाध्यक्ष विवेक वानखड़े, जिला महासचिव मकसूद अली, जिला उपाध्यक्ष विशाल बावनथड़े, दिनेश पाटील, दिनेश वाघमारे, शायर बेताब सहित संगठन के पदाधिकारी एवं नवनिर्वाचित सदस्य उपस्थित रहे।
यवतमाल जिला संगठन की ओर से पुणे में आयोजित होने वाले राज्य अधिवेशन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।

