रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ जिले के मेघनगर बस स्टैंड, शेरानी पुरे में पुलिस द्वारा जन चौपाल लगाई गई। जन चौपाल में उपस्थित एसडीएम पराग जैन, एसडीओपी मनोहर लाल गवली, तहसीलदार राजेश सोरते, सीएमओ नगर परिषद मेघनगर विकास डावर, थाना प्रभारी हीरालाल मालीवाड़, पूर्व सरपंच सुलेमान शेख, रोटरी क्लब अपना के भरत मिस्त्री, विनोद बाफना, मेहबूब सुलेमान, मुन्ना इनाल, यामीन मास्टर, हाजी असलम गडुली, शहीद खान, वरिष्ठ पत्रकार सलीम शेरानी, मनीष जैन, दशरथ सिंह कठठा, पंकज बडोला, फारुख शेरानी, सुनील डाबी, भूपेंद्र बरमंडलिया, जिया उल हक कादरी, निशार पठान, रहीम शेरानी, आदी गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। 
जन चौपाल में अपने विचार रखते हुए मुस्लिम धर्मगुरु जनाब मौलाना महबूब ने कुरान की रोशनी में अमन, चैन, की बात कही साथ ही अधिकारियों ने बताया के
बहुत चर्चित एवं लंबित अयोध्या राम मंदिर और बाबरी मस्जिद पर माननीय उच्च न्यायालय ने सुनवाई पुरी कर अपना फैसला सुरक्षित रखा है जो आगामी 17 नवंबर के पूर्व संभावित है।
अधिकारियों ने आम जनता को सूचना देते हुए बताया कि अयोध्या पर माननीय न्यायालय का जो भी फैसला आये उसे सभी सहर्ष सम्मान के साथ स्वीकार करें।
खुशियां भी मनाएं परंतु किसी भी जाति वर्ग अथवा धर्म के प्रति किसी भी प्रकार की गलत टिप्पणी ना करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा की सोशल मीडिया व्हाट्सएप, इंस्साग्राम, फेसबुक आदि पर किसी की भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट आपको जेल पहुंचा सकती है।
फैसले को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस कप्तान श्री विनीत जैन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनोहर लाल गवली के नेतृत्व में मेघनगर के बस स्टैंड व शेरानीपुरे में जन चौपाल लगाई गई।
