कबड्डी लीग -2 का हुआ आयोजन, प्रतियोगिता में 8 टीमों ने लिया भाग | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

कबड्डी लीग -2 का हुआ आयोजन, प्रतियोगिता में 8 टीमों ने लिया भाग | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव में छात्र (जदयू) दिलीप कुमार की अध्यक्षता में ग्राम ओगरी में कबड्डी लीग -2 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घटन नीरज मंडल पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, प्रवीण कुमार सीएमडी (rsm), बलबंत कुमार, कुशल राज (छात्र जदयू) भागलपुर, गौतम कुमार (डायरेक्टर म्यूज coachine) ने किया। प्रतियोगिता में 8 टीम के लोगों ने भाग लिया जिसमें कुशापुर “A” की टीम विजय हुई।

कबड्डी लीग -2 का हुआ आयोजन, प्रतियोगिता में 8 टीमों ने लिया भाग | New India Times

उपविजेता दबंग कुसापुर रही। विजेता टीम को 1500 रुपया और शील्ड तथा उपविजेता टीम को 1100 रुपया और शील्ड दिया गया। इसके अलावा प्रत्येक खिलाड़ी को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मैच के रेफरी की भूमिका सौरभ और अंबिका ने निभाई। मैच कमेटी के सदस्य नीरज, वेदानन्द, अमरेश, बिहारी और ग्रामवासियों ने मैच को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर सभी गणमान्य लोग मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article