भाजपा की प्रदेश व्यापी किसान आक्रोशित रैली में शासन और प्रशासन पर जमकर बरसे भाजपा नेता, धारा 144 की खिलाफवर्ज़ी करके कलेक्टर को दिया ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:भाजपा की प्रदेश व्यापी किसान आक्रोशित रैली में शासन और प्रशासन पर जमकर बरसे भाजपा नेता, धारा 144 की खिलाफवर्ज़ी करके कलेक्टर को दिया ज्ञापन | New India Timesभाजपा आलाकमान के निर्देशानुसार सोमवार 4 नवंबर को नाराज़ किसानों की आक्रोशित रैली पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मध्य प्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष श्री कुंवर विजय शाह के नेतृत्व में निकाली गई। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी, महापौर अनिल भोसले, नगर पालिक निगम बुरहानपुर के अध्यक्ष मनोज तारवाला, पावर लूम फेडरेशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल, नेपानगर की पूर्व विधायिका मंजू राजेंद्र दादू, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता सहित पार्टी के छोटे और बड़े कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।भाजपा की प्रदेश व्यापी किसान आक्रोशित रैली में शासन और प्रशासन पर जमकर बरसे भाजपा नेता, धारा 144 की खिलाफवर्ज़ी करके कलेक्टर को दिया ज्ञापन | New India Timesइस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के द्वारा चुनाव के समय किसानों से वचन पत्र अनुसार की गई वादाखिलाफ़ी पर कमलनाथ सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। इस अवसर पर बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया को भी जमकर कोसा गया। भाजपा नेताओं ने धारा 144 का उल्लंघन करते हुए कलेक्टर परिसर में घुसकर कलेक्टर को बुलाने की मांग करते रहे और अपनी मांग पर अड़े रहे। थोड़े समय बाद कलेक्टर के आगमन पर उनको सोयाबीन की सड़ी गली फसल के कुछ हिस्से ज्ञापन के रूप में पेश करते हुए खराब फसलों का मुआवज़ा देने की मांग भाजपा नेता करते रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसान रैली में किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं की तादाद अपेक्षाकृत बहुत कम थी जो सर्वसाधारण के अलावा चौराहों पर चर्चा का विषय रही। जनता का मानना था कि पार्टी द्वारा यह आंदोलन महज़ एक रस्म निभाई के रुप में सम्पन्न किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.