अयोध्या मामले को लेकर आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर लहरपुर में डीएम व एसपी की मौजूदगी में हुई पीस कमेटी की बैठक | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

अयोध्या मामले को लेकर आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर लहरपुर में डीएम व एसपी की मौजूदगी में हुई पीस कमेटी की बैठक | New India Times

श्री राम जन्म भूमि मंदिर व बाबरी मस्जिद के मामले में उच्चतम न्यायालय के आने वाले फैसले के बाद शांति व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी अखिलेश कुमार तिवारी व पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार की अध्यक्षता में लहरपुर कोतवाली प्रांगण में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी अखिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि न्यायालय का फैसला जो भी आये उसका सभी को सम्मान करना चाहिए। न्यायालय के फैसले के बाद शांति व्यवस्था बनाये रखने में आप सब का सहयोग अपेक्षित है। इस मौके पर उन्होंने लहरपुर की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा लहरपुर एकता व अखंडता की मिशाल रहा है। लहरपुर की कौमी एकता की मिसाल पूरे प्रदेश में जानी जाती है। जनपद में लहरपुर का नाम बडे सम्मान से लिया जाता है। लहरपुर देश के महान महापुरुषों की जन्मस्थली है।
पुलिस अधीक्षक एल आर कुमार ने कहा पुलिस आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं यदि कोई भी समस्या उत्पन्न होती है तो आप तत्काल बताएं जिसका तुरन्त निस्तारण किया जाएगा।
बैठक को उपजिलाधिकारी राम दरश राम, नगर पालिका अध्यक्ष जासमीर अंसारी, पूर्व अध्यक्ष नपाप हसीन खान, वीरेंद्र पुरी, जान डीलग्नम, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश मल्होत्रा, मौलाना वकील, मनोज गुप्ता आदि ने भी सम्बोधित किया। मंच का संचालन लहरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशरफ बिलाल ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से श्री नारायण मेहरोत्रा, गोलू रस्तोगी, हाजी जावेद अहमद, सरदार देवेंद्र सिंह, हाजी सिराज, धर्मेंद्र जैन, हिमांशु पुरी, मुन्ना त्रिपाठी, निर्भय पांडे, सलिल मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा, अमित पाठक, हरिओम मिश्रा, मयंक टंडन, विवेक पुरी, दीपू पांडे, पंकज यादव, आदि के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.