अयोध्या मामला को लेकर कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने अगले 2 महीने तक भोपाल ज़िले में लगाई धारा 144 | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

अयोध्या मामला को लेकर कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने अगले 2 महीने तक भोपाल ज़िले में लगाई धारा 144 | New India Times

मध्यप्रदेश की राजधानी में कलेक्टर तरुण पिथोडे ने संवेदनशील जिला होने के कारण और आगामी परिस्थितियों के मद्देनजर आज से धारा 144 के अंतर्गत आदेश जारी कर समूह में लोगों के एकत्रित होकर किसी समुदाय के प्रति प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इसके साथ ही थाने में सूचना दिए बिना कोई भी व्यक्ति अपने मकान में किरायेदार, पेइंग-गेस्ट को नहीं रखेगा, होटल, लाज, धर्मशाला और ऐसे ही किसी स्थानों पर रुकने वालों के पहचान पत्र और जानकारी रजिस्टर में अंकित कर प्रतिदिन थाने में सूचना देना अनिवार्य होगा।

कलेक्टर श्री पिथोड़े ने धारा 144 के अंतर्गत आदेश जारी कर सभी सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक, सामाजिक और परम्परा आयोजन के अतिरिक्त अन्य सभी आयोजनों पर बिना अनुमति करने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।
कोई भी व्यक्ति जिले में किसी भी प्रदर्शन, आंदोलन, धरने के ना तो आयोजन करेगा और ना ही उसका नेतृत्व करेगा। सार्वजनिक जगहों पर कोई भी व्यक्ति चाकू, डंडा, धारदार हथियार और अन्य घातक हथियार जैसी वस्तुए अपने साथ नहीं रखेगा।
किसी भी होटल, लाज, सार्वजनिक धर्मशाला और ऐसे ही स्थलों पर रुकने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी देने की जिम्मेदारी प्रबन्धक और मालिक की होगी।
धारा 144 में जारी किए गए सभी आदेश आज से 2 माह तक भोपाल जिले में लागू रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.