मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शाहपुर क्षेत्र के दापोरा ग्राम पंचायत के तहत गांव के सरकारी स्कूल के पास लगे सरकारी योजना के बैनर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के फोटो के साथ अज्ञात असामाजिक तत्वों के द्वारा छेड़छाड़ करने पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध शाहपुर पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 505 के तहत प्रकरण दर्ज किया है और बैनर को जप्त कर लिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि हमने शाहपुर थाने में प्रकरण दर्ज कराया है और जिसने भी माननीय मुख्यमंत्री जी के फ़ोटो के साथ यह हरकत की है, उसको बख्शा नहीं जाएगा ।इसी दरमियान जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के प्रवक्ता अजय उदासी ने भी इस प्रकार की हरकत के लिए 15 वर्षों से ग्राम पंचायत के सचिव को जिम्मेदार बताया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के फोटो से हुई छेड़छाड के राजनैतिक बवाल को रोकने के लिए शाहपुर पुलिस ने अज्ञात के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर मामले को ठंडा कर दिया है । मामले की जांच होने पर कार्यवाही होगी।
