नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने बाल भवन में जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ की बैठक | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने बाल भवन में जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ की बैठक | New India Times

प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने कहा है कि ग्वालियर के विकास के लिए प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिया जायेगा। शहर को स्वच्छता रैंकिंग में आगे बढ़ाने के लिए सफाई संसाधनों के लिए जो प्रस्ताव शासन को प्राप्त हुआ है, उसके तहत 24 करोड़ रूपए की धनराशि भी नगर निगम ग्वालियर को उपलब्ध कराई जायेगी। इसके साथ ही शहर की सड़कों को व्यवस्थित करने हेतु भी आवश्यक धनराशि मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से ग्वालियर को दी जायेगी।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने शुक्रवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान देर शाम नगर निगम के बाल भवन में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ शहर विकास की बैठक की। बैठक में प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, विधायक श्री प्रवीण पाठक, कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, नेता प्रतिपक्ष श्री कृष्णराव दीक्षित, मंत्री श्री लाखन सिंह यादव के प्रतिनिधि श्री संजय सिंह यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
नगरीय विकास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने कहा है कि ग्वालियर की सड़कों को व्यवस्थित करने के लिए जो भी आवश्यक धनराशि की आवश्यकता है, उसे मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने ग्वालियर को स्वच्छता रैंकिंग में अच्छे स्थान पर लाने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छता के लिए जो संसाधनों की मांग की गई है उसकी पूर्ति भी शासन स्तर से की जायेगी। लगभग 24 करोड़ रूपए की लागत के संसाधन नगर निगम ग्वालियर द्वारा चाहे गए हैं। शासन स्तर से इसकी व्यवस्थाएं तत्परता से कराई जायेंगीं।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने यह भी कहा कि ग्वालियर शहर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास के जो कार्य बताए गए हैं उन्हें नगर निगम तत्परता से करे। शहर की स्वर्ण रेखा के दोनों ओर सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भी शासन स्तर पर भेजा जाए। नाले के दोनों ओर सड़कों के निर्माण की जो योजना है उस पर भी शासन स्तर से गंभीरता से विचार किया जायेगा। उन्होंने अमृत परियोजना के तहत जहां-जहां पर भी सीवर एवं पानी की लाईनें डाली गई हैं वहां की सड़कों को तत्परता से व्यवस्थित करने का कार्य करने के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.