राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

अंम्बेडकर वार्ड और बाजार वार्ड के बीच में बरकोटी बस शुक्रवार को तेज रफ्तार एवं क्रासिंग होने के कारण अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसी। इस हादसे में बस यात्री बाल-बाल बच गए ।
जानकारी के अनुसार बरकोटी ट्रेवल्स की बस क्रमांक – Mp -09 -FA 2657 देवरी से सागर जा रही थी कि शुक्रवार शाम लगभग 4:00 बजे अंम्बेडकर वार्ड के पास अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसी लेकिन गनीमत रही कि यात्री बाल बाल बच गये। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार तेज थी एवं क्रासिंग होने के कारण बस आमने-सामने क्रॉसिंग होने से कट नहीं पाई और सीधे नाले में जा घुसी, बगल में विद्युत मंडल का बिजली का खंभा एवं एक मकान था जिसकी चपेट में आने से यात्री बाल बाल बच गये। मौके पर पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन व बस के एजेटो सहित स्थानीय नागरिक बस व यात्रियों को निकालने में जुटे। वहीं बाजार वार्ड पार्षद नईम खान ने अपनी निजी जेसीबी बुलाकर रास्ते को खुलवाया एवं बस को निकलवाने में सहयोग किया। बस के फंसने से आवागमन में काफी परेशानी हुई।
