बाइक सवार दंपति को रोक पुलिस ने कहा, भाभी जी भाई साहब को हेल्मेट पहनाइए | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

बाइक सवार दंपति को रोक पुलिस ने कहा, भाभी जी भाई साहब को हेल्मेट पहनाइए | New India Times

बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने वालों का चालान बनाते तो आपने अक्सर देखा होंगा लेकिन क्या कभी ऐसा सुना है कि बिना हेल्मेट जा रहे वाहन चालकों को पुलिस चालान काटने के बजाये हेल्मेट का तोहफा दे।ग्वालियर की जनकगंज पुलिस ने करवा चौथ के मौके पर कुछ ऐसा ही अनोखा अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस ने पत्नी के साथ बिना हेल्मेट जा रहे लोगों को हेल्मेट भेंट किए साथ ही हेल्मेट न पहनने वाले पतियों को दोबारा ऐसा न करने की शपथ भी दिलवाई।

पुलिस को देखकर डर गए बाइक सवार

जनकगंज इलाके के हनुमान चौराहा पर करवा चौथ के मौके पर पुलिस का अलग ही रूप देखने को मिला। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने यहां से बिना हेल्मेट पहने बाइक से गुजर रहे एक दंपति को रोका, बाइक सवार पति ने हेल्मेट नहीं पहन रखी थी लिहाजा ट्रैफिक पुलिस को देखते ही डर लाजिमी था लेकिन पुलिस ने चालान काटने की बजाए दंपति को गुलाब का फूल भेंट किया और तोहफे में हेल्मेट दिया, बाइक सवार पत्नी को पुलिस ने हेल्मेट थमाया, जिसे पत्नि ने अपने पति को पहना दिया। पुलिस ने करवा चौथ के मौके पर पति की लंबी उम्र की कामना करने वाली महिलाओं को अपने पति को सुरक्षित सफर के लिए हेल्मेट लगाने की शपथ दिलवाई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article