वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

सिंगाही कस्बे के राजा प्रताप विक्रम शाह इंटर कॉलेज में कॉलेज अध्यक्ष ने बच्चों को निःशुल्क स्कूली बैग वितरित किए, बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
कस्बे के राजा प्रताप विक्रम शाह इंटर कॉलेज के अध्यक्ष डॉक्टर एन यू खान ने कक्षा 6-7-8 के बच्चों को स्कूली बैग वितरित करते हुए कहा कि बच्चों को स्कूल बैग व किताबें ड्रेस मिलने से उनके हौसलें बुलंद होते हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ने वाला कोई भी बच्चा हो उसकी शिक्षा में कभी कोई कमी नहीं रहने दूंगा। उन्होंने कहा कि इस काॅलेज में गरीब पृष्ठभूमि के बच्चों को कक्षा 6, 7, 8 तक सरकार की ओर से निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। शिक्षा के साथ ही बच्चों को पाठ्य सामग्री सहित ड्रेस भी दी जाती है। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। इस दौरान प्रबंधक संजय तिवारी, प्रधानाचार्य अरुण कुमार मिश्रा, मदन गोपाल वर्मा, भूपेंद्र सिंह, रामनिवास, नईम अंसारी, हरिओम गुप्ता, मयंक रस्तोगी, समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।
