यातायात व्यवस्था की जानकारी लेने पहुंचे एसपी मुद्गल कच्छावा | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

यातायात व्यवस्था की जानकारी लेने पहुंचे एसपी मुद्गल कच्छावा | New India Times

जिले की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्वयं पुलिस अधीक्षक ने गुलाब बाग चौराहे पर मॉनिटरिंग की और लापरवाह वाहन चालकों के चालान कटवाये।
जिले में यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा IPS ने गुरुवार को स्वयं सुबह शहर के सबसे व्यस्ततम गुलाब बाग चौराहे पर पहुँच कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बिना हेल्मेट के वाहन चला रहे चालकों को रुकवा कर पुलिस अधीक्षक ने उनके ना सिर्फ चालान कटवाये बल्कि भविष्य में अपने शरीर की सुरक्षा व जुमार्ने से बचने के लिए हेल्मेट व अन्य यातायात नियमों के पालन करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने निरीक्षण करते हुए यातायात कर्मियों को यातायात नियमों के कडाई से पालन करवाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article