दयाशंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

सांसद संगम लाल गुप्ता सहित सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ निकले बिश्नाथगंज विधायक डॉ आर के वर्मा, रानीगंज बीजेपी विधायक धीरज ओझा, पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र, अध्यक्ष हरिओम मिश्रा, राजा अनिल प्रताप सिंह, भाजपा नेता कुन्दन सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव की की अगुवाई की।

प्रतापगढ़ सदर विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर अपना दल प्रत्याशी राजकुमार के समर्थन में स्वतन्त्र देव ने जनसभा को संबोधित किया। बताया जाता है कि भीड़ जुटाने में असमर्थ हुए अपना दल-भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पाल ने बाहरी भीड़ के सहारे नैया पार लगाई। सदर विधानसभा के टेऊँगा में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया था।
