भोपाल के न्यू कबाड़ खाना में आवारा कुत्तों से राहगीर व रहवासी परेशान | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के न्यू कबाड़ खाना में आवारा कुत्तों से राहगीर व रहवासी परेशान | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के न्यू कबाड़ खाना इलाके में नगर निगम की लापरवाही से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। रात में तो इन आवारा कुत्तों के आतंक के कारण राहगीरों व रहवासियों का निकलना दुश्वार हो गया है। सभी जगहों पर कुत्तों से डर का माहौल छाया रहता है। रात को लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं सुबह सुबह बच्चे स्कूल जाने में डरे सहमे रहते हैं।

भोपाल के न्यू कबाड़ खाना में आवारा कुत्तों से राहगीर व रहवासी परेशान | New India Times

बताया जा रहा है कि शाम होते ही कुत्तों का झुण्ड निकल कर रोड पर आ जाता है और सुबह तक इनका शोर शराबा मचा रहता है। जिससे लोगों की नीद हराम तो होती ही है साथ ही साथ सुबह में फज्र की नमाज पढने वालों का चलना मुस्किल हो गया है। सूत्रों का कहना है कि नगर निगम अमला एक वार्ड से पकड़ कर दूसरे वार्ड में आवारा कुत्तों को छोड़ देता है।

By nit

One thought on “भोपाल के न्यू कबाड़ खाना में आवारा कुत्तों से राहगीर व रहवासी परेशान”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article