संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्वालियर के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा के आग्रह पर कलेक्टर ग्वालियर अनुराग चौधरी से राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को लेकर चर्चा कर दशकों पुरानी समस्या का निराकरण का प्रयास किया। जिसके उपरांत कलेक्टर ने PWD अधिकारियों की मीटिंग लेकर निर्देश दिए थे कि तीन दिन के अंदर कार्य प्रारम्भ हो जिसके बाद पीडब्लूडी हरकत में आया और सबसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग को मोटरेबल बनाया गया और अब डामर की सड़क उखाड़ कर गिट्टी और मुरम बिछा कर सड़क निर्माण को गति दी जा रही है, संभवतः बारिश के बाद दीपावली के आसपास डामरीकरण का कार्य भी प्रारम्भ किया जाएगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग रायरू से नयागांव तक 28 km का सड़क निर्माण का कार्य प्रारम्भ हुआ है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 ग्वालियर के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का संकल्प है कि ग्वालियर का चहुमुंखी विकास जनता की मूलभूत समस्याओ के निराकरण और ग्वालियर को मेट्रोपोलिटन सिटी बनाकर ग्वालियर विकसित हो।
आज मोतीझील से ट्रांसपोर्ट नगर के मध्य की सड़क का अवलोकन ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने किया और राष्ट्रीय राजमार्ग की कार्य प्रगति देखी।
ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा के साथ सोहिल खान, प्रशांत मौर्य, मनोज शर्मा, रजत सविता, राजेन्द्र माहौर, शिव सेन उपस्थित थे।
ज्ञात रहे सत्येन्द्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं एवं आमजन की उपस्थिति में दिनाँक 21 जुलाई 2019 को सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। सत्येन्द्र शर्मा ने पंडितजी को बुला कर मंत्रोच्चारण के साथ विधिविधान से पूजन कर मशीनरी को नारियल लड्डू फूल माला अर्पित कर प्रार्थना की गई कि सड़क निर्माण निर्वाध गति से चलता रहे और किसी प्रकार की रुकावट न आये।
