गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

वर्षों से बदहाली की दंश झेल रही शहजादपुर बाजार सब्जी मंडी की सड़क को अकबरपुर नगरपालिका आरसीसी बनवा रही है इसीलिए अब लोगों को बारिश में कीचड़ और गंदगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
शहर वासियों की वर्षों से मांग थी कि इस सड़क को बनवाई जाए जिसको लेकर नगर पालिका प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण का कार्य करवा रही है। इस समय मार्ग का सफर अभी हफ्ता दिन और मुश्किल भरा होगा। आरसीसी रोड के चलते सड़क बंद है।इसके चलते लोगों को कुछ दिक्कत झेलनी पड़ रही है। उम्मीद है नवरात्रि के पहले नगर पालिका सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लेगी। इसके लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। नगर पालिका जेई घनश्याम मौर्या,बताया कि 24 घंटे सड़क पर आवागमन के चलते मजबूती को लेकर मानक पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। फिलहाल दोस्तपुर चौराहे से लेकर सब्जी मंडी तक आरसीसी की ढलाई हो चुकी है। इसके आगे मार्ग की आरसीसी से ढलाई हो रही है 22 लाख रुपए की बजट से बनाई जा रही है, नई सड़क चुना भट्टी के तरफ इंटरलॉकिंग का भी काम जोरों पर है।फिलहाल शहर के सब्जी मंडी को जाने वाली सड़क पर आरसीसी का निर्माण कराया जा रहा है। इसके चलते वाहनों का रूट डॉयवर्ट किया गया है।
छोटे वाहन शहर के मोहल्लों से गुजर रहे हैं। हालांकि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करा कर मंडी की सड़कों को सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा।
